कांके में हादसे को दावत दे रहा है विशाल सुखा पेड़, स्थानीय लोगों ने की अविलंब हटाने की मांग

रंजन मुकेश Ranchi : कांके ब्लॉक चौक, पीएचडी विभाग कैंपस के भीतर कांके जनरल हॉस्पिटल के ठीक सामने एक विशाल सूखा पेड़ पिछले कई वर्षों से खड़ा है, जो अब आमजन की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। तेज हवा या बारिश में

कांके में हादसे को दावत दे रहा है विशाल सुखा पेड़, स्थानीय लोगों ने की अविलंब हटाने की मांग
Advertisement

रंजन मुकेश
Ranchi : कांके ब्लॉक चौक, पीएचडी विभाग कैंपस के भीतर कांके जनरल हॉस्पिटल के ठीक सामने एक विशाल सूखा पेड़ पिछले कई वर्षों से खड़ा है, जो अब आमजन की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। तेज हवा या बारिश में इसके गिरने की आशंका जताई जा रही है।

कांके में हादसे को दावत दे रहा है विशाल सुखा पेड़, स्थानीय लोगों ने की अविलंब हटाने की मांग
कांके में हादसे को दावत दे रहा है विशाल सुखा पेड़, स्थानीय लोगों ने की अविलंब हटाने की मांग

Also Read : हिंदू कुटुंब और जनसंख्या नीति पर संकट: बजरंग बागड़ा

स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार इस पेड़ को हटाने के लिए अंचल अधिकारी, प्रखंड कार्यालय और कांके थाना को आवेदन दिया है। आज पुनः पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपा, जिसमें पेड़ को तत्काल काटकर हटाने की मांग की गई है।

इस सूखे पेड़ के समीप सब्ज़ी मंडी, फुटपाथ की दुकानें, मुख्य सड़क और अस्पताल जैसी अति महत्वपूर्ण जगहें स्थित हैं। साथ ही यह मार्ग स्कूल बसों और आम लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है। ऐसे में किसी भी समय यह पेड़ गिरकर बड़ा हादसा कर सकता है।

चंद्रदीप कुमार ने बताया, हमने पहले भी कई बार आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह पेड़ कभी भी जान-माल की हानि का कारण बन सकता है, इसलिए इसे तत्काल हटाना जरूरी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जनहित में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए इस पेड़ को हटाया जाए, ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.