कोडरमा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट-3’ की बड़ी कार्रवाई, 43 वारंटी और फरार अभियुक्त गिरफ्तार

20 और 14 साल से फरार तीन वांछित भी दबोचे गए, एसपी बोले- अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं Koderma : कोडरमा पुलिस ने वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ऑल आउट-3’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए

कोडरमा में 'ऑपरेशन ऑल आउट-3' की बड़ी कार्रवाई, 43 वारंटी और फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Advertisement
  • 20 और 14 साल से फरार तीन वांछित भी दबोचे गए, एसपी बोले- अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं

Koderma : कोडरमा पुलिस ने वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ऑल आउट-3’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 वारंटी एवं फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24-25 जुलाई की रात जिलेभर में एक साथ छापेमारी की गई। अभियान की निगरानी स्वयं एसपी ने की।

थानावार गिरफ्तारी

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में सबसे अधिक 8 गिरफ्तारियां तिलैया थाना क्षेत्र से हुईं। थानावार गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है—

  • कोडरमा थाना – 4
  • तिलैया थाना – 8
  • नवलशाही थाना – 4
  • मरकच्चो थाना – 7
  • जयनगर थाना – 1
  • डोमचांच थाना – 7
  • चंदवारा थाना – 5
  • तिलैया डैम ओपी – 5
  • सतगावां थाना – 2

कुल गिरफ्तारियां – 43

20 और 14 साल से फरार आरोपी भी गिरफ्तार

अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे कई वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी बंधु मेहता (पिता- हेमलाल मेहता), जो करीब 20 वर्षों से फरार था, शामिल है। वहीं जोड़ासीमर निवासी सुरेश सिंह (पिता- टेकन सिंह) और अशोक सिंह (पिता- मुनीत सिंह), जो पिछले 14 वर्षों से वांछित थे, उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसपी का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “कोडरमा जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराध करने वाले या तो जिला छोड़ दें, अन्यथा उन्हें कानून के तहत सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

उन्होंने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए कोडरमा पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *