2451 चयनित सहायक प्राध्यापकों के लिए बड़ी खबर, कॉलेज आवंटन सूची जारी; 10 अगस्त तक करनी होगी ज्वाइनिंग

Patna : बिहार के 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में संविदा के आधार पर चयनित 2,451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज आवंटन और ज्वाइनिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

2451 चयनित सहायक प्राध्यापकों के लिए बड़ी खबर, कॉलेज आवंटन सूची जारी; 10 अगस्त तक करनी होगी ज्वाइनिंग

Patna : बिहार के 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में संविदा के आधार पर चयनित 2,451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज आवंटन और ज्वाइनिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विश्वविद्यालय आवंटन की सूची जारी

रविवार देर रात बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की वेबसाइट पर छह विषयों के 2,451 चयनित अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय आवंटन की सूची जारी कर दी गई। चयनित अभ्यर्थियों को 10 अगस्त तक आवंटित कॉलेज में योगदान (ज्वाइनिंग) देना होगा।

4 अगस्त को भरना होगा कॉलेज विकल्प

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, 4 अगस्त को अभ्यर्थियों को अपने आवंटित विश्वविद्यालय के अंतर्गत पसंदीदा कॉलेजों का ऑनलाइन विकल्प भरना होगा। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर विशेष लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर विकल्प भरना अनिवार्य होगा।

7 अगस्त को होगा दस्तावेज सत्यापन

7 अगस्त को सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने आवंटित विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराना होगा और नियुक्ति से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

10 अगस्त से प्रभावी होगी नियुक्ति

दस्तावेज सत्यापन के बाद 10 अगस्त को अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में योगदान (ज्वाइनिंग) देना होगा। उसी दिन से उनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी।

सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे विभाग और बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। साथ ही, दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आरक्षण प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक अभिलेख पहले से तैयार रखें, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नियुक्ति कार्यक्रम एक नजर में

  • 4 अगस्त: आवंटित विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेजों का ऑनलाइन विकल्प भरना।
  • 7 अगस्त: विश्वविद्यालय में रिपोर्टिंग एवं मूल दस्तावेजों का सत्यापन।
  • 10 अगस्त: आवंटित कॉलेज में योगदान (ज्वाइनिंग), इसी दिन से नियुक्ति प्रभावी होगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.