11 जून को झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि राज्य के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश से लोगों को

Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि राज्य के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश से लोगों को आंशिक राहत मिली, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा।

मौसम विभाग ने 11 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा उससे सटे मध्यवर्ती जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मानसून की दस्तक अब बेहद करीब:

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के साथ-साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए अगले एक-दो दिनों में मानसून के पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके बाद झारखंड में भी मानसून की दस्तक का रास्ता साफ हो जाएगा।

सावधानी बरतने की अपील:

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। किसानों और आम नागरिकों को भी मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *