आदिवासी अस्मिता की गूंज: पहान सम्मान महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा सेक्टर-3 स्थित ए.एन. टाइप धूमकुड़िया भवन प्रांगण में रविवार को ‘ट्राइब फर्स्ट अभियान, झारखंड रांची’ के बैनर तले एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर 8 जून 2025 को नामकुम के भुसुर फुटबॉल मैदान में होने

आदिवासी अस्मिता की गूंज: पहान सम्मान महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा सेक्टर-3 स्थित ए.एन. टाइप धूमकुड़िया भवन प्रांगण में रविवार को ‘ट्राइब फर्स्ट अभियान, झारखंड रांची’ के बैनर तले एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर 8 जून 2025 को नामकुम के भुसुर फुटबॉल मैदान में होने वाले पहान सम्मान महासम्मेलन की औपचारिक घोषणा और रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

Also Read : राजधानी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: रातू पुलिस ने 6 अपराधियों को दबोचा, 8 चोरी की बाइक बरामद

इस महासम्मेलन का मूल उद्देश्य आदिवासी और जनजातीय समाज की पारंपरिक पूजा-पद्धतियों, जीवन संस्कारों (जन्म, विवाह, मृत्यु) तथा बारहमासी नेगचार प्रणाली को संरक्षित एवं सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में पहान, पुजार, बैगा जैसे पारंपरिक अनुष्ठानकर्ताओं की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भूमिका को सम्मानित किया जाएगा।

वक्ताओं ने बताया कि आज के समय में आदिवासी अस्मिता बाहरी प्रभावों और आधुनिकता के दबाव में संकटग्रस्त हो गई है। नई सामाजिक एवं धार्मिक व्यवस्थाएं थोपे जाने से पारंपरिक ढांचे विकृत हो रहे हैं। इस संदर्भ में महासम्मेलन एक ठोस हस्तक्षेप होगा जो सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित और संरक्षित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

तैयारियों को लेकर व्यापक रणनीति तैयार
महासम्मेलन की तैयारियों के तहत एक प्रखंड संचालन टोली का गठन किया गया है, जो पहान, महतो, पइन, भोरा, कोटवार जैसे सामाजिक और धार्मिक अगुआओं से समन्वय स्थापित करेगी। रांची के 18 प्रखंडों के अलावा आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रेस वार्ता में शामिल प्रमुख व्यक्तित्व
इस प्रेस वार्ता में आरती कुजूर, रितेश उरांव, संदीप उरांव, अंजलि लकड़ा, भीम मुंडा, विमल पहान, विश्वकर्मा पहान, सोमा उरांव, मेघा उरांव, मुकेश भगत, जगन्नाथ भगत, सोमानी पहनाइन, फागु मुंडा, सोनी हेमरोम, राजू उरांव, बबीता कुजूर, रवि प्रकाश उरांव, सनी उरांव और विकास उरांव जैसी कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.