बिरहोर समुदाय ने सामूहिक श्रम से बनाया सड़क मार्ग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now संस्था मानव विकास की ओर से 26 परिवार को दिए गए वस्त्र Barkatha : प्रखंड के ग्राम धरहरा स्थित आदिम जनजाति बिरहोर टांडा में संस्था मानव विकास द्वारा बिरहोर समुदाय के साथ एक सामुदायिक बैठक

बिरहोर समुदाय ने सामूहिक श्रम से बनाया सड़क मार्ग
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • संस्था मानव विकास की ओर से 26 परिवार को दिए गए वस्त्र

Barkatha : प्रखंड के ग्राम धरहरा स्थित आदिम जनजाति बिरहोर टांडा में संस्था मानव विकास द्वारा बिरहोर समुदाय के साथ एक सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में टांडा के सभी 26 बिरहोर परिवारों के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान मानव विकास के सचिव बीरबल प्रसाद के प्रेरणादायी प्रयासों से समुदाय के लोगों ने आपसी सहयोग और सामूहिक श्रम के माध्यम से स्वयं एक रास्ते का निर्माण किया, जो उनके टांडा को मुख्य पक्की सड़क से जोड़ता है। इस पहल से बिरहोर परिवारों के आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने में मदद मिलेगी।

समुदाय के लोगों द्वारा किए गए श्रम और योगदान के सम्मान में मानव विकास की ओर से प्रत्येक परिवार को कपड़ों का एक बोरा प्रदान किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के उपयोगी कपड़े थे। इस सहयोग के लिए गूंज (Goonj) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ज्ञात हो कि लंबे समय से यह धारणा बनी हुई थी कि बिरहोर समुदाय सामूहिक रूप से अपने विकास के लिए पहल नहीं करता।

बिरहोर समुदाय ने सामूहिक श्रम से बनाया सड़क मार्ग
बिरहोर समुदाय ने सामूहिक श्रम से बनाया सड़क मार्ग

लेकिन मानव विकास द्वारा निरंतर संवाद, विश्वास निर्माण और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप यह पहल संभव हो सकी। इस सामूहिक प्रयास ने यह साबित कर दिया कि यदि समुदाय को उचित प्रेरणा, सहयोग और अवसर मिले, तो वह स्वयं अपने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकता है।यह पहल बिरहोर समुदाय के आत्मनिर्भरता, सामुदायिक एकजुटता और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.