आकलन पास सहायक अध्यापकों का बैठक संपन्न

11 अगस्त को विधानसभा का करेंगे घेराव Barkatha : आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर 11 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान,धरना प्रदर्शन के लिए रांची कुच करेंगे। इसी को लेकर शनिवार शाम 4:00 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र बरकट्ठा के बाहरी

आकलन पास सहायक अध्यापकों का बैठक संपन्न

11 अगस्त को विधानसभा का करेंगे घेराव

Barkatha : आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर 11 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान,धरना प्रदर्शन के लिए रांची कुच करेंगे। इसी को लेकर शनिवार शाम 4:00 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र बरकट्ठा के बाहरी प्रांगण में आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता सचिव अरुण मंडल ने किया जबकि संचालन राघवेंद्र लाल ने किया ।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सहायक अध्यापक को रांची अपनी मांगों को लेकर आकस्मिक अवकाश लेते हुए जाना है और कार्यक्रम को सफल बनाना है। मौके पर शिक्षक मनोज कुमार ने कहा यदि हेमंत सोरेन की सरकार हम लोगों की मांगे पूरी नहीं करती है तो आने वाले समय में इससे भी अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा।मौके पर सचिव अरुण मंडल, राघवेंद्र लाल, नारायण महतो, मनोज कुमार, राजेंद्र गुप्ता, अनिल बरनवाल, चंद्रिका सिंह, हरिहर दास, मनमोहन दास,पंकज कुमार अग्रवाल,श्याम किशोर पांडेय,पोखराज प्रसाद के अलावे कई लोगों उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.