“जमीन जिहाद” पर रोक का ऐलान, बीजेपी ने पेश किया विजन डॉक्यूमेंट

Assam : असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री Nirmala Sitharaman ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट सार्वजनिक किया। घोषणापत्र में बीजेपी ने राज्य में दोबारा सत्ता में आने पर बड़े पैमाने

“जमीन जिहाद” पर रोक का ऐलान, बीजेपी ने पेश किया विजन डॉक्यूमेंट
Advertisement

Assam : असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री Nirmala Sitharaman ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट सार्वजनिक किया।

घोषणापत्र में बीजेपी ने राज्य में दोबारा सत्ता में आने पर बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को लागू करने का वादा किया है। पार्टी ने असम में करीब ₹5 लाख करोड़ के निवेश लाने की बात कही है, जिससे उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के अवसर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके साथ ही घोषणापत्र में “जमीन जिहाद” पर रोक लगाने का भी ऐलान किया गया है। पार्टी का कहना है कि अवैध तरीके से जमीन कब्जाने की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर जोर दिया है। पार्टी को उम्मीद है कि इन वादों के आधार पर वह एक बार फिर राज्य में सरकार बना सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.