तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के मलेशतला इलाके में एक तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। घटना रविंद्रनगर थाना अंतर्गत महेश्तल्ला नगर पालिका के 10 नंबर वार्ड के कालीनगर इलाके की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार सुबह सबसे पहले स्थानीय लोगों ने

Advertisement

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के मलेशतला इलाके में एक तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। घटना रविंद्रनगर थाना अंतर्गत महेश्तल्ला नगर पालिका के 10 नंबर वार्ड के कालीनगर इलाके की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार सुबह सबसे पहले स्थानीय लोगों ने एक तालाब में शव को तैरता पाया। संदेह होने पर लोगों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ किए जाने के बावजूद मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.