ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बांधी राखी, दिया एकता और सकारात्मकता का संदेश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राखी बांधकर उनके

ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बांधी राखी, दिया एकता और सकारात्मकता का संदेश
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर की बुराइयों, नकारात्मक विचारों और कमजोरियों से स्वयं की रक्षा करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिव्य शक्तियों को पहचानते हुए सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जीवन को अपनाना चाहिए। यही रक्षाबंधन का वास्तविक संदेश है।

रक्षाबंधन एकता, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक : हेमंत सोरेन

राखी बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व जाति, धर्म, वर्ग और अन्य सभी सामाजिक भेदभावों से ऊपर उठकर मानवता, प्रेम और विश्वास का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कोई भी बहन किसी भी भाई को राखी बांध सकती है और भाई उसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के आदर्श को मजबूत करता है, जिसका अर्थ है कि संपूर्ण विश्व एक परिवार है।

उन्होंने कहा कि यदि समाज रक्षाबंधन के मूल संदेश—प्रेम, भाईचारा, शांति और आपसी सद्भाव—को अपने जीवन में आत्मसात करे, तो सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता और अधिक सुदृढ़ होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.