दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ब्राजील

दोहा। विनीसियस जूनियर, नेमार, रिचर्डसन और पाक्वेटा के गोलों की बदौलत ब्राजील ने प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ब्राजील में मैच में अच्छी शुरुआत की और सातवें मिनट में विनीसियस जूनियर

Advertisement

दोहा। विनीसियस जूनियर, नेमार, रिचर्डसन और पाक्वेटा के गोलों की बदौलत ब्राजील ने प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

ब्राजील में मैच में अच्छी शुरुआत की और सातवें मिनट में विनीसियस जूनियर ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। नेमार 13वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल कर ब्राजील की बढत 2-0 कर दी। इस गोल के साथ ही नेमार ने ब्राजील के लिए अपना 76वां गोल किया, अब वो महान पेले (77) के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक गोल दूर हैं।

ही-चान ह्वांग ने दक्षिण कोरिया के लिए 16वें मिनट में लगभग गोल कर ही दिया था, लेकिन ब्राजीली गोलकीपर एलिसन ने शानदार बचाव किया। मैच के 29वें मिनट में रिचर्डसन ने गोल कर ब्राजील की बढ़त को तीन गुना कर दिया। ह्वांग ने 33वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन एक बार फिर कीपर ने शानदार बचाव किया।

मैच के 36वें मिनट में लुकास पाक्वेटा ने एक और गोल कर ब्राजील की बढ़त 4-0 कर दी। हाफटाइम तक स्कोरलाइन 4-0 से पांच बार के चैंपियन ब्राजील के पक्ष में था।

दूसरे हाफ की शुरुआत में दक्षिण कोरिया ने दो बदलाव किए। चुल होंग और जून-हो सोन ने जिन-सु किम और जंग वू-यंग का स्थान लिया।

47वें मिनट में एलिसन ने दक्षिण कोरिया के सोन जून-हो को गोल करने से रोक दिया। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने दो बैक-टू-बैक कॉर्नर हासिल किए लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सका।

मैच के 76वें मिनट में पैक सेउंग-हो ने गोल कर दक्षिण कोरिया का खाता खोला और 4-1 हो गया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *