दीपिका पादुकोण करेंगी फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को कतर के लुसैल स्टेडियम में होगा। इस बार कतर फीफी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। दीपिका फीफा विश्व कप की ट्रॉफी

Advertisement

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को कतर के लुसैल स्टेडियम में होगा। इस बार कतर फीफी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। दीपिका फीफा विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण करने कतर जाएंगी। यह जानकारी अंग्रेजी में छपने वाले देश के एक प्रमुख आर्थिक अखबार ने दीपिका के करीबी व्यक्ति के हवाले से दी है।

कतर में फीफा विश्व कप जारी है। अभी राउंड ऑफ 16 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें से 6 टीमों ने अबतक क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। नोरा फतेही के बाद दीपिका के फीफा विश्व कप के दौरान कतर पहुंचने की सूचना से भारतीय फुटबॉल फैंस रोमांचित हैं। फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। 14 और 15 दिसंबर को सेमीफाइनल मुकाबले होगे। फाइनल मैच लुसैल स्टेडियम में भारतीय समयनुसार रात साढ़े 8 बजे से खेला जाएगा।

दीपिका पादुकोण को ग्लोबल आइकॉन कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने हिंदी के साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसी साल उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधितत्व कर चुकी हैं। फिलहाल वह इन दिनों फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जनवरी में रिलीज होने वाली पठान में नजर आएंगी। इसमें शाहरुख खान भी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *