Breaking : “किसी की जीत, किसी की मौत बन गई : RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ से 4 की जान गई, 20 से अधिक घायल

Bangalore : बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की

RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ से 4 की जान गई, 20 से अधिक घायल

Bangalore : बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना उस समय घटी जब RCB के आईपीएल 2025 में जीत के बाद हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम के बाहर विजय उत्सव में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई। यह भगदड़ स्टेडियम के मुख्य द्वार के पास हुई, जिसमें कई लोग कुचले गए।

Also Read : हॉस्टल कर्मियों ने बनाई छात्रा की आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस ने दबोचा

स्थानीय अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आयोजकों से भी स्पष्टीकरण मांगा है।

यह घटना आयोजकों और प्रशासन के लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की गंभीरता को उजागर करती है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.