हॉस्टल कर्मियों ने बनाई छात्रा की आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस ने दबोचा

Kanpur : शहर के रावतपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से शर्मनाक घटना सामने आई है। मेडिकल परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ अश्लीलता और ब्लैकमेलिंग का मामला उजागर हुआ है। छात्रा ने हॉस्टल मैनेजर और कर्मचारी पर आरोप

हॉस्टल कर्मियों ने बनाई छात्रा की आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस ने दबोचा

Kanpur : शहर के रावतपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से शर्मनाक घटना सामने आई है। मेडिकल परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ अश्लीलता और ब्लैकमेलिंग का मामला उजागर हुआ है। छात्रा ने हॉस्टल मैनेजर और कर्मचारी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नहाते समय उसका गुप्त रूप से वीडियो बनाया और फिर इसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रकम वसूलने लगे। इतना ही नहीं, आरोपितों ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला।

Also Read : गृहशिक्षक की दरिंदगी का शिकार हुई चौथी कक्षा की छात्रा

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों – हॉस्टल मैनेजर महफूज खान और कर्मचारी कफील अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित छात्रा कानपुर देहात की मूल निवासी है और NEET की तैयारी के लिए रावतपुर के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।

घटना की शुरुआत उस समय हुई जब हॉस्टल के कर्मचारियों ने चुपचाप छात्रा का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो दिखाकर छात्रा को डराया गया और पैसों की मांग की गई। कुछ समय तक छात्रा चुप रही लेकिन जब आरोपितों ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, तो छात्रा मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई। अंततः उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। एसीपी पांडेय ने कहा कि मामले में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और छात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि हॉस्टल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है। छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए चुप्पी तोड़ी और आरोपियों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.