ईंट भट्ठा संघ ने ओवरलोडिंग पर लगाई रोक

Ranchi : पश्चिम क्षेत्र रांची जिला ईंट भट्ठा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संघ अध्यक्ष मोहन साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बुढ़मू, रातु और ठाकुरगांव क्षेत्र के प्रमुख भट्ठा संचालकों ने भाग लिया और व्यवसाय से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों

ईंट भट्ठा संघ ने ओवरलोडिंग पर लगाई रोक
Advertisement

Ranchi : पश्चिम क्षेत्र रांची जिला ईंट भट्ठा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संघ अध्यक्ष मोहन साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बुढ़मू, रातु और ठाकुरगांव क्षेत्र के प्रमुख भट्ठा संचालकों ने भाग लिया और व्यवसाय से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Also Read : अनीता इंटर कॉलेज में फ्रेशर्स डे का भव्य आयोजन

बैठक का प्रमुख फोकस ईंट परिवहन में ओवरलोडिंग पर रहा, जो हाल के दिनों में दुर्घटनाओं और प्रशासनिक कार्रवाइयों का कारण बन रही है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार से टर्बो ट्रकों में ओवरलोडिंग को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। अब प्रत्येक ट्रक में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही ईंट ढुलाई की जाएगी।

संघ अध्यक्ष मोहन साहू ने बैठक में कहा कि, “अगर हम अपने व्यवसाय की छवि को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो हमें स्वयं नियमों का पालन करना होगा। इससे न सिर्फ दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी, बल्कि प्रशासन की कार्रवाई से भी बचा जा सकेगा।”

बैठक में यह भी स्वीकार किया गया कि ओवरलोडिंग से न केवल ट्रकों की हालत खराब होती है, बल्कि यह सड़कों और आम लोगों के लिए भी बड़ा खतरा है। साथ ही, इससे व्यवसाय की सामाजिक छवि भी प्रभावित होती है।

व्यवसायिक हितों और सामाजिक जिम्मेदारी के मद्देनज़र, सभी भट्ठा मालिकों ने ईंटों की ढुलाई केवल ट्रकों की निर्धारित क्षमता के अनुसार करने का संकल्प लिया। यह निर्णय क्षेत्रीय सड़क सुरक्षा और व्यवसायिक स्थायित्व की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:
प्रदीप कुमार प्रसाद, ईदु खान, जुल्फान खान, दिनेश यादव, दारा सिंह, पंचम सिंह, संजय साहू, मनीष कुमार, सिद्धनाथ महतो, जाहिर अंसारी, सोमेश्वर गोप, राजेन्द्र साहू, करण सिंह, सुनील कुमार, विक्रांत सिंह, परिबा साहू, जनार्दन साहू, राजू पाठक और अनुराग सिंह शामिल रहे।

बैठक के अंत में यह भी तय किया गया कि भविष्य में नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी और भट्ठा संचालन में किसी भी तरह की अनियमितता या अवैध गतिविधियों को सख्ती से रोका जाएगा। इससे न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित होगा बल्कि व्यवसाय की विश्वसनीयता भी बनी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.