35 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत, 35 घायल

आहवा। डांग जिले के सापुतारा घाटी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। नासिक की ओर से आ रही बस डांग-आहवा जिले के सापुतारा से ढाई किलोमीटर दूर मालेगाम फॉरेस्ट गेस्टहाउस के सामने

35 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत, 35 घायल
Advertisement

आहवा। डांग जिले के सापुतारा घाटी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। नासिक की ओर से आ रही बस डांग-आहवा जिले के सापुतारा से ढाई किलोमीटर दूर मालेगाम फॉरेस्ट गेस्टहाउस के सामने 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में मध्यप्रदेश के 48 तीर्थयात्री सवार थे जो विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निकले थे।

जानकारी के अनुसार सापुतारा के समीप निजी बस 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 महिला और 3 पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों में रतनलाल जाटव (ड्राइवर), भोलाराम कोसवा, बीजरोनी यादव (पप्पू), गुड्डी राजेश यादव, कैलाशबाई बिरपाल यादव के नाम शामिल है।

वहीं, 35 घायलों में कुछ को गंभीर चोट लगी है। घायल एक व्यक्ति को रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतते हुए खाई में भी खोजबीन शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार सभी यात्री धार्मिक प्रवास के लिए 23 दिसंबर को मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले से चार निजी बसों के जरिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के धार्मिक स्थलों की ओर रवाना हुए थे। इनमें से एक बस रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.