बस हादसा, 40 यात्री घायल

मुलताई (बैतूल)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार आधीरात बाद करीब तीन बजे बस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मुलताई, आमला और बैतूल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी

Advertisement

मुलताई (बैतूल)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार आधीरात बाद करीब तीन बजे बस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मुलताई, आमला और बैतूल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक यह बस भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी। यह हादसा मुलताई-बैतूल हाइवे पर ससुन्दरा के पास हुआ। एक ट्रक से बस की सीधी टक्कर से हाहाकार मच गया। बताया गया है कि ट्रक गलत दिशा आकर सीधे बस से भिड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।सूचना पर जिले से संजीवनी 108 गाड़ियां पहुंची एवं घायलों को अस्पताल ले गईं।

घायलों में बस ड्राइवर भोपाल निवासी अनीश (45) की हालत ज्यादा गम्भीर है। उनके पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। बस में सवार प्रकाश पुत्र रूपलाल (30 ) निवासी डहुआ, निधि पुत्री कल्याण राणा (25) निवासी बालाघाट, शशि पुत्र शंकर (47) निवासी भोपाल, हिमांशी पुत्री रामकिशोर (24) छिंदवाड़ा, चेतना पुत्री भागचंद (20) निवासी सिवनी, लवलेश पुत्र रमेश ( 31) निवासी सिवनी, देवेश पुत्र भागचंद (18) निवासी सिवनी, कमलेश पुत्र सुरेंद्र (42) निवासी भोपाल, श्रद्धा पुत्री रंगलाल (29) निवासी बालाघाट समेत 40 यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.