नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी: CM धामी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द सरकारी नौकरी मिलेगी। 29 खिलाड़ियों की नियुक्ति हो चुकी है। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि

नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी: CM धामी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द सरकारी नौकरी मिलेगी। 29 खिलाड़ियों की नियुक्ति हो चुकी है।

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा। अब तक 29 खिलाड़ियों को नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि 235 से अधिक पदक विजेताओं की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

मुख्यमंत्री टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

662 न्याय पंचायतों से शुरू होगी प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता 1 सितंबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता राज्य की 662 न्याय पंचायतों से शुरू होकर जिला और राज्य स्तर तक पहुंचेगी।

इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

धामी ने कहा कि राज्य स्तर के विजेता खिलाड़ियों को चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहला खेल विश्वविद्यालय शुरू हो चुका है। महिला खिलाड़ियों के लिए स्थापित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी देश में अपनी तरह का पहला संस्थान है।

इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए बीमा सुविधा, आधुनिक खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। ‘एक जनपद, एक खेल’ योजना के माध्यम से प्रत्येक जिले की खेल पहचान विकसित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

विजेता टीम को मिलेंगे पांच लाख रुपये

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की शुरुआत न्याय पंचायत स्तर से की गई है। इससे गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए जल्द ही नियुक्ति संबंधी विज्ञप्ति भी जारी की जाएगी।

इस साल 2.5 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

खेल विभाग के सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित खेल महाकुंभ में 11.2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई थी। इसमें 2.2 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 2.5 लाख खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। यह खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट और खेल प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, खेल अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.