पूर्व मुख्यमंत्री के घर सीबीआई का छापा, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता में झड़प

Raipur : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के रायपुर के सरकारी और भिलाई के निजी आवास पर आज सुबह सीबीआई ने छापा मारा। इसकी भनक मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने लगे। बंगले के चारों ओर बैरिकेट्स लगाकर पुलिस को

पूर्व मुख्यमंत्री के घर सीबीआई का छापा, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता में झड़प
Advertisement

Raipur : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के रायपुर के सरकारी और भिलाई के निजी आवास पर आज सुबह सीबीआई ने छापा मारा। इसकी भनक मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने लगे। बंगले के चारों ओर बैरिकेट्स लगाकर पुलिस को तैनात किया गया है।

इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले एक कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि वह बघेल सर्मथकों को लेकर घर के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के रोकने पर वह गुस्से में आकर तू-तू मैं-मैं में उतर आया।

बताया गया है कि सीबीआई ने भूपेश के कई सहयोगियों और करीबियों के घरों पर भी धावा बोला है। भिलाई में ही विधायक देवेंद्र यादव के घर पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है। इसके अलावा पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, आईपीएस अभिषेक पल्लव के भिलाई निवास, आईपीएस आरिफ शेख, पूर्व रायपुर आईजी और वरिष्ठ आईपीएस आनंद छाबड़ा के शांति नगर सरकारी आवास पर सीबीआई के अधिकारियों ने छापा मारा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.