Hazaribagh: पगमिल स्थित फहिमा अकादमी स्कूल का सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार को घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। परीक्षा फल पाकर सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे। बारहवीं साइंस में समृद्धि अग्रवाल ने 93 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। सुहाना परवीन ने 92 प्रतिशत, नेसार हसन ने 90 प्रतिशत, इंबिसत फातिमा ने 89 प्रतिशत, खुशी अग्रवाल ने 89 प्रतिशत और कला संकाय में आशय कुमार ने 87 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
दसवीं में रौशन कुमार 93 प्रतिशत लाकर विद्यालय प्रथम टॉपर बने, द्वितीय टॉपर स्वीटी गुप्ता 92 प्रतिशत, सुहेब सरवर 91 प्रतिशत, लवली भारती 90 प्रतिशत व कुमारी मधुबाला 89 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपरों के फेहरिस्त में शामिल रहे। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। मौके पर सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को विद्यालय की प्राचार्या फरहा फातमी ने सर्वप्रथम सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना है।
वहीं विद्यालय के बेहतरीन रिजल्ट के लिए बधाई दी। मौके पर विद्यालय के विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका हसरत अली, बेलाल अहमद, राहुल कुमार, कुणाल सिंह, सोमनाथ कुमार, इरशाद आलम, मो सफ़ीक़, मनोज कुमार, श्रवण कुमार, राजन कुमार, धर्मेंद्र यादव, पल्लवी राणा व माज़दा परवीन ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


