बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ चैती दुर्गा पूजा महासमिति का जत्था

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : राजधानी रांची स्थित श्री चैती दुर्गा मंदिर परिसर से शनिवार को एक धार्मिक वातावरण में श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के कोषाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं

बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ चैती दुर्गा पूजा महासमिति का जत्था
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : राजधानी रांची स्थित श्री चैती दुर्गा मंदिर परिसर से शनिवार को एक धार्मिक वातावरण में श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के कोषाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का एक दल पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। दल में शामिल 10 से 15 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु निकले हैं, जिनमें गहरी श्रद्धा और उत्साह का भाव देखने को मिला।

Also Read : हॉकी स्टार विमल लकड़ा से मिलने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

इस यात्रा का विशेष आकर्षण यह है कि अमरनाथ धाम के दर्शन के पश्चात श्रद्धालु माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी जैसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों पर भी दर्शन कर पुण्य अर्जित करेंगे। कठिन यात्रा होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ यात्रा पर प्रस्थान किया है।

महासमिति के प्रवक्ता श्री नमन भारतीय ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महासमिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए विशेष प्रार्थना की गई है। यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और आरती के बीच सभी को शुभकामनाएं देकर विदा किया गया।

इस पवित्र यात्रा में जो श्रद्धालु प्रमुख रूप से शामिल हुए हैं, उनमें श्री संजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह, श्री राकेश वर्मा, श्री रंजन गुप्ता, श्री शंकर वर्मा, श्री प्रमोद साहू, श्री करण सिंह, श्री आशीष रजक और श्री रोहन सिंह प्रमुख हैं। सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी की कृपा पाने हेतु उत्सुक हैं और इसे अपने जीवन की एक यादगार धार्मिक यात्रा मानते हैं।

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे भी अपनी श्रद्धा और आस्था के साथ इस यात्रा के उद्देश्य को आत्मसात करें और समाज में धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। महासमिति ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं कि उनकी यह यात्रा मंगलमयी, सुरक्षित और पुण्यदायी रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.