मवेशियों को बांधकर ले जा रहा पिकअप पलटा, 15 की मौत

चतरा के मयूरहंड में शनिवार सुबह मवेशियों से भरा पिकअप पलट गया। हादसे में 15 मवेशियों की मौत हुई, जबकि 3-4 घायल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। Chatra : जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मवेशियों से भरा एक पिकअप

मवेशियों को बांधकर ले जा रहा पिकअप पलटा, 15 की मौत
  • चतरा के मयूरहंड में शनिवार सुबह मवेशियों से भरा पिकअप पलट गया। हादसे में 15 मवेशियों की मौत हुई, जबकि 3-4 घायल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Chatra : जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशी घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद वाहन का चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए।

हादसा सुबह करीब 4 बजे चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मवेशियों को वाहन में पैर बांधकर क्षमता से अधिक संख्या में लादा गया था। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और कई मवेशी वाहन के नीचे दब गए।

ग्रामीणों ने मवेशियों को बाहर निकाला

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन के नीचे दबे मवेशियों को बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने मवेशियों को अमानवीय तरीके से ले जाने का आरोप लगाया है। हादसे में घायल मवेशियों को इलाज के लिए भेजने की व्यवस्था की गई।

पुलिस ने पिकअप किया जब्त

सूचना मिलने पर मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल मवेशियों का पशु चिकित्सकों की मदद से इलाज कराया जा रहा है।

वहीं, मृत मवेशियों को दफनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मवेशी तस्करी की आशंका

पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार चालक-उपचालक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मवेशी तस्करी की आशंका है।

मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.