- रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुराने रामपुर के पास NH-33 पर सड़क निर्माण कर रहे मजदूरों को कंटेनर ने चपेट में ले लिया। हादसे में दो की मौत और तीन घायल हुए हैं।
Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र के पुराने रामपुर के पास NH-33 पर सड़क निर्माण का काम कर रहे मजदूरों को एक कंटेनर ने चपेट में ले लिया। हादसे में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के संबंध में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



