आदित्यपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संयुक्त रूप से

आदित्यपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संयुक्त रूप से नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, खरसावां विधायक दशरथ गागराई और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि कोल्हान क्षेत्र के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और अब इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि डॉक्टर बनने के बाद वे समाज की उम्मीदों पर खरा उतरें और जरूरतमंदों की सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में राज्य में 25 से 30 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में झारखंड में 200 से अधिक नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य मानव संसाधन को मजबूत कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में सिकल सेल और थैलेसीमिया मरीजों का व्यापक सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सरकार राज्य के भीतर ही इलाज की समुचित व्यवस्था करेगी, ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और मेडिकल सिस्टम को सुधारने के लिए पूरी तरह गंभीर है।

कॉलेज के चांसलर एमएन सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री की पहल पर आयडा के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराई गई थी, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज की स्थापना संभव हो सकी। यह मेडिकल कॉलेज 100 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव अजय सिंह ने कहा कि फिलहाल झारखंड में 10 मेडिकल कॉलेज हैं और अगले चार वर्षों में यह संख्या बढ़ाकर 20 की जाएगी। उन्होंने बताया कि चाईबासा, कोडरमा और बोकारो में नए मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.