मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की जानकारी दी

Ranchi : सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास और लोक-कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपनी हालिया यात्रा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की जानकारी दी
Advertisement

Ranchi : सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास और लोक-कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपनी हालिया यात्रा के बारे में भी अवगत कराया, जिसमें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस (स्विट्ज़रलैंड) और यूनाइटेड किंग्डम की यात्रा शामिल थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य की निवेश-उन्मुख नीतियों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि इस यात्रा के परिणामस्वरूप राज्य को विभिन्न निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो औद्योगिक विविधीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास और आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह पहल झारखंड को निवेश के लिए एक आकर्षक केंद्र बनाने में मदद करेगी।

इस अवसर पर विधानसभा सदस्य कल्पना सोरेन और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में दोनों नेताओं ने राज्य के विकास लक्ष्यों, नई परियोजनाओं और निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष यह भी रेखांकित किया कि राज्य सरकार सतत विकास, रोजगार सृजन और निवेश आकर्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसी वैश्विक बैठकों में राज्य की उपलब्धियों और नीतियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.