बाल सुरक्षा सप्ताह: बच्चों को अधिकार, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now पश्चिमी सिंहभूम। राज्य नोडल पदाधिकारी, आरकेएसके (एनएचएम) के निर्देश पर सदर चाईबासा प्रखंड के 19 विद्यालयों में 14 से 20 नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग,

बाल सुरक्षा सप्ताह: बच्चों को अधिकार, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

पश्चिमी सिंहभूम। राज्य नोडल पदाधिकारी, आरकेएसके (एनएचएम) के निर्देश पर सदर चाईबासा प्रखंड के 19 विद्यालयों में 14 से 20 नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और तकनीकी सहयोगी संस्था C3 के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है।

सप्ताह भर चलने वाली इन गतिविधियों के दौरान बच्चों को

  • बाल अधिकार,

  • सुरक्षा,

  • लैंगिक समानता,

  • मानसिक स्वास्थ्य

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए चित्रकला प्रतियोगिता, संवाद सत्र, निबंध लेखन और समूह चर्चा का आयोजन हो रहा है, ताकि विद्यार्थियों में जागरूकता और सहभागिता बढ़े तथा स्कूलों में सुरक्षित माहौल बन सके।

C3 के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तर पर योजना, क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग में लगातार तकनीकी सहायता दी जा रही है।
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रदीप कुमार और शकुंतला बरना ने कहा कि तीनों संस्थाओं की यह पहल विद्यालयों में सकारात्मक व सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके अनुसार इन गतिविधियों से बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी और शिक्षकों के साथ संवाद भी मजबूत होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.