मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जाएंगे बरहेट

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर आज ( सोमवार ) बरहेट जाएंगे। पहले दिन वो गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के घटियारी एकलव्य मॉडल प्लस टू विद्यालय के पास मैदान में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 12:35

Advertisement

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर आज ( सोमवार ) बरहेट जाएंगे। पहले दिन वो गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के घटियारी एकलव्य मॉडल प्लस टू विद्यालय के पास मैदान में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 12:35 बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल पंचकठिया में पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद 1:35 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचेंगे। वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

सोरेन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद साहिबगंज के पतना स्थित धरमपुर आवास में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को दोपहर 12:35 बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल पंचकठिया में पुष्प अर्पित करेंगे। फिर 1:35 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचेंगे। वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। अपराह्न 3:30 बजे मुख्यमंत्री सिदो-कान्हू स्टेडियम भोगनाडीह में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, ऑनलाइन उद्घाटन व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3:50 बजे भोगनाडीह से रांची के लिए रवाना होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.