मुख्यमंत्री ने सुदूरवर्ती खड़गपुर मुखिया और ग्रामीणों से किया संवाद

पलामू। जिले के हरिहरगंज, प्रखंड की सुदूरवर्ती खड़गपुर पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंचायत की मुखिया काजल कुमारी से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया। इस दौरान मुखिया ने कहा कि अबुआ

Advertisement

पलामू। जिले के हरिहरगंज, प्रखंड की सुदूरवर्ती खड़गपुर पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंचायत की मुखिया काजल कुमारी से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया। इस दौरान मुखिया ने कहा कि अबुआ आवास योजना के स्टॉल पर ग्रामीणों की अधिक भीड़ है। सीएम ने संवाद के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थें, जहां सैकडों लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया और कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया गया। लाभुकों को पेंशन की स्वीकृति, धोती साड़ी व कंबल तथा विद्यार्थियों को साइकिल के लिए राशि प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस सह बीडीओ रवि कुमार, एसडीओ हीरा कुमार, सीओ जामुन रविदास, एलआरडीसी विजय केरकेट्टा, कार्यपालक पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया, बीपीओ धर्मेंद्र कुमार, सीआई प्रगति प्रकाश, महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा कुमारी के अलावा मुखिया काजल कुमारी, मुखिया अभिभावक सत्येंद्र मेहता, रवि रंजन वर्मा, अरविंद शर्मा, अखिलेश मेहता, रवि रंजन सिंह, अजय मेहता, जितेंद्र मेहता, अवधेश राम, हीरा यादव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.