मुख्यमंत्री ने 800 योजनाओं की रखी नींव

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में आयोजित आपकी योजना- आपकी सरकार -आपके द्वार के तीसरे चरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में 800 योजनाओं की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 20 करोड़ 99 लाख 65 हज़ार 111 रुपये की

Advertisement

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में आयोजित आपकी योजना- आपकी सरकार -आपके द्वार के तीसरे चरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में 800 योजनाओं की नींव रखी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 20 करोड़ 99 लाख 65 हज़ार 111 रुपये की लागत से निर्मित 653 योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं पर कुल 134 करोड़ 78 लाख 54 हज़ार 339 रुपये ख़र्च होंगें। इस तरह 155 करोड़ 78 लाख 19 हज़ार 440 रुपये की 1453 योजनाओं का तोहफा सिमडेगा वासियों को मिला। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 40321 लाभुकों के बीच 31 करोड़ 17 लाख 62 हज़ार 385 रुपये की परिसंपत्ति प्रदान कर उनके सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनने का राह प्रशस्त किया।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता , मंत्री बादल, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, भूषण बाड़ा और भूषण तिर्की, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *