“मोटा भाई, वोट नहीं”, शाह के दौरे पर तृणमूल ने पूरे शहर में लगाये पोस्टर

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बुधवार को कोलकाता के धर्मतल्ला में भाजपा की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए भाजपा ने पूरे शहर में बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाकर शाह का स्वागत किया है। दूसरी तरफ सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस

Advertisement

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बुधवार को कोलकाता के धर्मतल्ला में भाजपा की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए भाजपा ने पूरे शहर में बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाकर शाह का स्वागत किया है। दूसरी तरफ सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी पोस्टर लगाया है जिसमें अमित शाह पर तंज कसा है।

पार्टी के आईटी सेल और सोशल मीडिया सेल की ओर से लगाए गए बैनर पोस्टर में लिखा है, “मोटा भाई, वोट नहीं”। खास तौर पर एयरपोर्ट से धर्मतल्ला की राह में जहां-जहां से केंद्रीय गृह मंत्री का काफिला गुजरने वाला है, उन्हीं इलाकों में तृणमूल कांग्रेस का यह बैनर लगा हुआ है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। गुजराती में मोटा भाई का मतलब बड़ा भाई होता है। दूसरी तरफ अमित शाह के डीलडौल को लेकर भी तृणमूल ने इस बैनर के जरिए मजाक बनाने की कोशिश की है। भाजपा ने इस बारे में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *