रिम्स निदेशक पद पर फिर लौटे डॉ. राजकुमार, हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। हाईकोर्ट के अहम फैसले के बाद डॉ. राजकुमार ने दोबारा निदेशक का पदभार संभाल लिया है। डॉ. राजकुमार को पहले स्वास्थ्य मंत्री

रिम्स निदेशक पद पर फिर लौटे डॉ. राजकुमार, हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत
Advertisement

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। हाईकोर्ट के अहम फैसले के बाद डॉ. राजकुमार ने दोबारा निदेशक का पदभार संभाल लिया है।

डॉ. राजकुमार को पहले स्वास्थ्य मंत्री और रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी द्वारा पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह डॉ. शशिबाला सिंह को प्रभारी निदेशक बनाया गया था। लेकिन डॉ. राजकुमार ने अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

28 अप्रैल को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन ने सरकार के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी और डॉ. राजकुमार को निदेशक पद पर बहाल कर दिया। कोर्ट ने सरकार से जवाब भी तलब किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 मई को होगी।

तब तक डॉ. राजकुमार रिम्स निदेशक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। इस फैसले से रिम्स में एक बार फिर स्थिरता की उम्मीद जगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *