मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रांची शहर में प्रस्तावित तीन प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की। पथ निर्माण विभाग द्वारा हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर के डिजाइन और कार्य योजना

मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रांची शहर में प्रस्तावित तीन प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की। पथ निर्माण विभाग द्वारा हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर के डिजाइन और कार्य योजना की विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हरमू फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ा जाए ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के डिजाइन और डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।

सीएम ने अरगोड़ा चौक पर गोलचक्कर (रोटरी) निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि यह कई प्रमुख सड़कों को जोड़ेगा। करम टोली से साइंस सिटी तक 4 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर और डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू रोड तक सड़क परियोजना पर भी चर्चा की गई।

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि फ्लाईओवर डिजाइन में भविष्य की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में पथ निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कंसल्टेंट उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.