मुख्यमंत्री 29 अगस्त को युवाओं को देंगे ऑफर लेटर

Ranchi। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 अगस्त को धनबाद के स्पोटर्स स्टेडियम आठ लेन रोड में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। हाल ही में चाईबासा में ऑफर लेटर देने के बाद अब हेमंत सोरेन धनबाद में युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। इस

Advertisement

Ranchi। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 अगस्त को धनबाद के स्पोटर्स स्टेडियम आठ लेन रोड में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। हाल ही में चाईबासा में ऑफर लेटर देने के बाद अब हेमंत सोरेन धनबाद में युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह चिट्ठी भेजी गयी है। इसमें कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां करने को कहा गया है। इस दिन लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : – मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना : आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

ऑफर लेटर वितरण का यह कार्यक्रम धनबाद में ही होगा। लेकिन इस कार्यक्रम में उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिले के युवा शामिल होंगे। इस दिन धनबाद के एक हजार से अधिक और सभी जिले मिलाकर लगभग 10 हजार युवाओं को ऑफर लेटर दिया जाएगा। इस ऑफर लेटर कार्यक्रम में सह रोजगार मेला श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग आयोजित कर रहा है। इन दिनों हेमंत सोरेन लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा जोर कौशल प्रशिक्षण लिए युवाओं को लेकर है।

इन जिले के युवा होंगे शामिल

हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, चतरा, रामगढ़

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.