जेल से भागे 212 कैदियों में से 194 पकड़े गए

काठमांडू। नेपाल में भक्तपुर के बाल सुधार केंद्र (जेल) का दरवाजा तोड़कर 24 घंटे पहले फरार विचाराधीन 212 बाल कैदियों में से 194 को पुलिस ने दबोच लिया । बाकी 18 तलाश की जा रही है। भक्तपुर के डीएसपी वसंत पाठक ने बताया कि भक्तपुर

Advertisement

काठमांडू। नेपाल में भक्तपुर के बाल सुधार केंद्र (जेल) का दरवाजा तोड़कर 24 घंटे पहले फरार विचाराधीन 212 बाल कैदियों में से 194 को पुलिस ने दबोच लिया । बाकी 18 तलाश की जा रही है।

भक्तपुर के डीएसपी वसंत पाठक ने बताया कि भक्तपुर और काठमांडू से इनको पकड़कर दोबारा सुधार केंद्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एक कैदी की मृत्यु के बाद बाल सुधार केंद्र में काफी हंगामा हुआ था।कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम 12 पुलिसकर्मी और 10 बाल कैदी घायल हो गए थे। इसी दौरान यह बाल कैदी भाग गए थे।

इसे भी पढ़ें : – मुख्यमंत्री 29 अगस्त को युवाओं को देंगे ऑफर लेटर

केंद्र के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसमें जेल तोड़ कर भागे बाल कैदियों के हाथ में डंडा है। वह आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस की यातना से उनके साथी की मौत हुई। विरोध करने पर पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस यातना से कैदी की मौत के आरोप पर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। भक्तपुर के जिलाधिकारी खगेन्द्र रिजाल ने कहा है कि जांच शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.