बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास की बनेगी कार्ययोजना : मुख्यमंत्री

Patna : बिहार की हजारों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने और प्रमुख पुरातात्विक स्थलों को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार व्यापक पहल करेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया, सुल्तानगंज, मंदार और विश्व

बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास की बनेगी कार्ययोजना : मुख्यमंत्री

Patna : बिहार की हजारों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने और प्रमुख पुरातात्विक स्थलों को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार व्यापक पहल करेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया, सुल्तानगंज, मंदार और विश्व प्रसिद्ध केसरिया स्तूप सहित प्रमुख पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, वैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्खनन और समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व को नए सिरे से स्थापित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। संरक्षण और पर्यटन विकास से जुड़े कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर के सर्वेक्षण की रिपोर्ट सौंपी

इसी क्रम में देश के वरिष्ठ पुरातत्वविदों और विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कैमूर जिले स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों के विस्तृत सर्वेक्षण की रिपोर्ट सौंपी।

विशेषज्ञों ने बताया कि मंदिर परिसर में बिखरे हजारों प्राचीन भग्नावशेषों का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्स्थापन, संरक्षण और प्रलेखन किया जा सकता है। इससे पूरे क्षेत्र को भारतीय पुरातात्विक धरोहर के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

संरक्षण के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेषज्ञों की सिफारिशों के अनुरूप मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर के प्राचीन भग्नावशेषों के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरे क्षेत्र की पर्यटन क्षमता के समग्र विकास पर भी जोर दिया, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अनुभव मिल सके।

विशेषज्ञों और अधिकारियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में पद्मश्री डॉ. के.के. मोहम्मद, प्रो. डॉ. रजत सान्याल, प्रो. अनिल कुमार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), पटना के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. हरिओम शर्मा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह तथा कला, संस्कृति एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार शामिल थे।

सरकार की इस पहल से बिहार के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ राज्य में विरासत पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.