चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, लोजपा (रा) में हड़कंप

Patna : केंद्र सरकार में मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा दी गई है, जिसमें 20

चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, लोजपा (रा) में हड़कंप
Advertisement

Patna : केंद्र सरकार में मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा दी गई है, जिसमें 20 जुलाई तक चिराग पासवान को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

Also Read : अग्निशमन विभाग और नौसेना में बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

यह धमकी ‘टाइगर मेराज इदिसी’ नामक एक यूजर ने यूट्यूबर दक्षाप्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन में दी। इसके बाद लोजपा (रा) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने पटना साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है।

राजद पर आरोप, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
चिराग पासवान के बहनोई और जमुई सांसद अरुण भारती ने इस धमकी के पीछे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राजद जंगलराज 2.0 लाना चाहता है, इसलिए अब चिराग जैसे युवा नेता को डराने की कोशिश हो रही है।” उन्होंने सरकार से चिराग को बुलेटप्रूफ वाहन और Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की।

लोजपा में चिंता, कार्यकर्ता आक्रोशित
धमकी मिलने के बाद लोजपा (रा) में भारी बेचैनी है। पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है और समर्थक सोशल मीडिया पर इसे लोकतंत्र के खिलाफ साजिश बता रहे हैं। पार्टी ने चिराग की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और केंद्र व राज्य सरकार से तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही
पटना साइबर थाना ने इस संवेदनशील मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर धमकी देने वाले यूजर की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी बिहार का है या किसी अन्य राज्य से धमकी दी गई है। पुलिस ने इंस्टाग्राम से आरोपी का IP एड्रेस और अन्य डिजिटल डेटा मांगा है।

इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और सभी दलों ने ऐसी धमकियों की निंदा की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.