5 साल में धन दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर चिटफंड कंपनी फरार, 6 पर केस दर्ज

मुुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में एक और चिटफंड कंपनी निवेशकों को 5 साल में धन दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। इस मामले में पीड़ित निवेशकों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के 6 आरोपित लोगों

Advertisement

मुुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में एक और चिटफंड कंपनी निवेशकों को 5 साल में धन दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। इस मामले में पीड़ित निवेशकों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के 6 आरोपित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया हैं। कोतवाली एसएचओ ने बताया कि नामजद दो आरोपित इस तरह के मामले में पहले से ही बिजनौर की जेल में बंद हैं।

कोतवाली इंस्पेक्टर रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना कटघर के सूरज नगर पीतल बस्ती निवासी राकेश कुमार ने दी तहरीर में बताया कि आरोपितों ने चौहान क्रप्टो ट्रेडिंग एण्ड ब्रोकर हाउस नाम से फैजपुर नूरपुर में आफिस खोला है। हेड आफिस दिल्ली के पीतमपुरा में है। दावा किया कि कम समय में धन दो गुना कर देंगे। इसके अलावा बैंक की तर्ज पर तमाम स्कीमें भी हैं। कुछ ऐसे लोगों से भी बातचीत करवाई जिनके दो गुना पैसे हो चुके थे। झांसे में आकर 30 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों से चौहान क्रप्टो ट्रेडिंग एण्ड ब्रोकर हाउस के एकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए। बदले में कंपनी की तरफ से निर्धारित समय के बाद साठ लाख रुपये देने के बांड भी दिए गए। निर्धारित समय बाद पैसे लेने के लिए बिजनौर पहुंचे तो कंपनी पर ताला लटका हुआ था।

कोतवाली इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि पीड़ित राकेश कुमार की तहरीर पर यशपाल सिंह, वीना चौहान, विनीत कुमार, दीप्ति चैहान, डा. मनीषा रानी, यमन कुमार सभी निवासी फैजपुर नूरपुर बिजनौर को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *