शतरंज में ऋत्विक, धान्वी एवं अर्थव ने मारी बाजी

किशनगंज। अलीपुरद्वार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता समर कर्मकार एवं श्रीमती पुष्पा कर्मकार के सौजन्य से रविवार को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में संचालित की जा रही शतरंज प्रशिक्षण केंद्र द स्कूल ऑफ चेस के प्रशिक्षुओं के बीच रविवार को एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

Advertisement

किशनगंज। अलीपुरद्वार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता समर कर्मकार एवं श्रीमती पुष्पा कर्मकार के सौजन्य से रविवार को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में संचालित की जा रही शतरंज प्रशिक्षण केंद्र द स्कूल ऑफ चेस के प्रशिक्षुओं के बीच रविवार को एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 2 दर्जन से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा कार्यक्रम के संयोजक कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में ऋत्विक मजूमदार, धान्वी कर्मकार एवं अर्थव कुमार ने मारी बाजी। अपने-अपने विभागों में सुरोनोय दास, रिया गुप्ता एवं जयब्रतो दत्ता को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि, रोहित गुप्ता, प्रत्युषी जैन एवं रमित जैन को तीसरे स्थानों पर संतोष करना पड़ा।

आदित्य कुमार, श्रीजयपाल, रुपीका जैन, रणवीर साहा, मानव कुमार, आयुष आनंद, वीवान डे, रीतेश कुमार, ग्रंथ जैन, किशलय कुमार एवं अन्य इन विजेताओं के पीछे पीछे रहे। इन सभी विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्मकार दंपत्ति की ओर से पुरस्कृत किया गया। मौके पर अतिथि के रूप में अलीपुरद्वार के बलराम कर्मकार, दीप्ति कर्मकार, संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रोहन कुमार, मो० अमानुल्लाह एवं अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *