मंत्री संजय यादव की माताजी के श्रद्धांजलि समारोह में सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के “श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज” में शामिल हुए। यह कार्यक्रम बिहार के बांका जिले के बड़ी ढाका स्थित आवासीय परिसर में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने

मंत्री संजय यादव की माताजी के श्रद्धांजलि समारोह में सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के “श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज” में शामिल हुए। यह कार्यक्रम बिहार के बांका जिले के बड़ी ढाका स्थित आवासीय परिसर में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मंत्री संजय प्रसाद यादव सहित शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी सहित बिहार और झारखंड के कई मंत्री, विधायक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में शोक और संवेदना का वातावरण देखने को मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *