Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को नमन किया और उन्हें जीवन को दिशा देने वाला दीपस्तंभ बताया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, “शिक्षक जीवन को दिशा देने वाले दीपस्तंभ होते हैं।” उन्होंने अपने गुरु स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी को भी याद किया, जिनका स्नेह, संघर्ष, संवेदनशीलता और तटस्थता से भरा जीवन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। बाबा भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख और आदर्श सदैव शक्ति प्रदान करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



