दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल, बरलंगा में प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM हेमंत सोरेन

Ranchi : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को रामगढ़ जिले के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 11 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल, बरलंगा में प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM हेमंत सोरेन

Ranchi : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को रामगढ़ जिले के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 11 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शहीद स्मारक परिसर में स्थापित 15 फीट ऊंची शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देंगे।

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का होगा वितरण

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। इसके अलावा राज्य में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता, समर्थक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रांची समाहरणालय में लगेगा रक्तदान शिविर

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को रांची समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय के सभी विभागों के कार्यालय प्रधानों, पदाधिकारियों और कर्मियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है।

उन्होंने अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस मानव सेवा अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.