कमर्शियल गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा 

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 21 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी दरें लागू

Advertisement

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 21 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी दरें लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1775 रुपये से बढ़कर 1796.50 रुपये हो गई है। मुंबई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1,749 रुपये चुकाने होंगे। चेन्नई में 1,968.50 रुपये और कोलकाता में इसकी कीमत 1,908 रुपये हो गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक नवंबर को तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद 16 नवंबर को इसकी कीमत में 57 रुपये की कटौती की गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.