जिले के राशन कार्डधारियों के लिए 30 अप्रैल तक अनिवार्य ई-केवाईसी, 28 और 29 अप्रैल को विशेष कैंप का आयोजन

सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण भी होगा सुनिश्चित Ranchi : जिले के राशन कार्डधारियों के लिए 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। फिलहाल जिले में 71.04 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 28.96 प्रतिशत लाभुक अब भी ई-केवाईसी कराने से

जिले के राशन कार्डधारियों के लिए 30 अप्रैल तक अनिवार्य ई-केवाईसी, 28 और 29 अप्रैल को विशेष कैंप का आयोजन
Advertisement

सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण भी होगा सुनिश्चित

Ranchi : जिले के राशन कार्डधारियों के लिए 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। फिलहाल जिले में 71.04 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 28.96 प्रतिशत लाभुक अब भी ई-केवाईसी कराने से वंचित हैं। लंबित लाभुकों में पीवीटीजी समुदाय के परिवार भी शामिल हैं।

इसी बीच, वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत “सोना-सोबरन धोती, साड़ी एवं लुंगी वितरण योजना” का कार्य भी 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत पूरा करना आवश्यक है। वर्तमान में 86.61 प्रतिशत वस्त्र वितरण का कार्य संपन्न हो चुका है।

दोनों कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के उद्देश्य से प्रशासन ने 28 और 29 अप्रैल को जिले भर में विशेष कैंप लगाने का निर्णय लिया है।

विशेष कैंप की प्रमुख बातें:

सभी राशन डीलरों को लाभुकों की सूची प्रदान कर दी गई है।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंचायत भवनों एवं निकाय क्षेत्रों के सामुदायिक भवनों में वार्डवार कैंप आयोजित कर लाभुकों का ई-केवाईसी और वस्त्र वितरण सुनिश्चित करेंगे।

कैंप के दौरान जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेता ई-पॉश मशीन के साथ मौजूद रहेंगे।

कैंप से पूर्व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लाभुकों को समय से सूचित किया जा सके।

प्रशासन की अपील:

सभी लाभुक परिवारों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने संबंधित कैंप में पहुंचकर अनिवार्य ई-केवाईसी कराएं और धोती, साड़ी एवं लुंगी का वितरण प्राप्त करें, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ आगे भी निर्बाध रूप से ले सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *