पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर” कांके प्रखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा मुकेश रंजन Ranchi : प्रतिदिन बढ़ रही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी कांके प्रखंड ने मंगलवार को अरसंडे स्थित पेट्रोल पंप के समीप

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
Advertisement
  • महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर” कांके प्रखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुकेश रंजन
Ranchi : प्रतिदिन बढ़ रही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी कांके प्रखंड ने मंगलवार को अरसंडे स्थित पेट्रोल पंप के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से हस्ताक्षर कर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जतायी।

प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। परिवहन से लेकर रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी होती जा रही है, जिससे किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमतों में तत्काल कमी कराना है, ताकि आम लोगों, किसानों और मध्यम वर्ग को राहत मिल सके।
अभियान में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष संजय खान, एकरामुल अंसारी, बिनोद साहू, लालचंद सोनी, निरंजन, फिरोज अहमद, नसीम अंसारी, गुलजार अंसारी, शकील आजाद, अमित साहू, शाहजहां अंसारी, अशरफ समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.