इसरो के एलवीएम-3 राकेट से ब्रिटिश स्टार्टअप के 36 उपग्रहों के प्रक्षेपण का काउंटडाउन शुरू

बेंगलुरु। इसरो के सबसे भारी राकेट ‘एलवीएम-3’ से ब्रिटिश स्टार्टअप के 36 उपग्रहों का प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से किया जाएगा। शुक्रवार मध्यरात्रि 12ः07 बजे प्रक्षेपण का 24 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो गयी। ‘एलवीएम-3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन’ का प्रक्षेपण 23 अक्टूबर (22 अक्टूबर की

Advertisement

बेंगलुरु। इसरो के सबसे भारी राकेट ‘एलवीएम-3’ से ब्रिटिश स्टार्टअप के 36 उपग्रहों का प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से किया जाएगा। शुक्रवार मध्यरात्रि 12ः07 बजे प्रक्षेपण का 24 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो गयी। ‘एलवीएम-3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन’ का प्रक्षेपण 23 अक्टूबर (22 अक्टूबर की मध्यरात्रि) भारतीय समयानुसार 12ः07 बजे किया जाएगा।

वनवेब निजी उपग्रह संचार कंपनी है। भारत का भारती एंटरप्राइजेज वनवेब में एक प्रमुख निवेशक और शेयरधारक है। इस प्रक्षेपण के साथ ही ‘एलवीएम-3’ वैश्विक वाणिज्यिक उपग्रह प्रक्षेपण बाजार में कदम रखेगा। ‘एलवीएम-3’ को पहले ‘जीएसएलवी एमके-3’ राकेट के नाम से जाना जाता था। अंतरिक्ष विभाग और अंतरिक्ष एजेंसी की वाणिज्यिक शाखा के तहत काम करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उद्यम (सीपीएसआई) न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने ब्रिटेन स्थित वनवेब के साथ दो प्रक्षेपण अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।

अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत काम करने वाले ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ ने बताया कि यह हमारे माध्यम से ‘एलवीएम-3’ के जरिए पहला कमर्शियल प्रक्षेपण होगा। उन्होंने कहा कि अगले साल भी ‘एलवीएम-3’ के माध्यम से 36 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.