मप्र के रीवा में बस-ट्रक की टक्कर,14 लोगों की मौत

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार तड़के सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सोहागी पहाड़ पर हुआ। यहां एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में यह जनहानि हुई है। इस

Advertisement

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार तड़के सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सोहागी पहाड़ पर हुआ। यहां एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में यह जनहानि हुई है। इस हादसे में करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया गया है कि बस हैदराबाद से लखनऊ जा रही थी। शनिवार तड़के सोहागी पहाड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार ज्यादातर यूपी और बिहार के रहने वाले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के ब्रेक नहीं लग पाने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कई लोग बस में फंस गए। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अब तक 14 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *