क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने युवा भारतीय क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi को सम्मानित करने और उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। शनिवार को जारी एक प्रेस

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने युवा भारतीय क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi को सम्मानित करने और उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।

शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे वैभव

स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय क्रिकेट में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और साथ ही स्वास्थ्य विभाग के जन-जागरूकता अभियानों को भी मजबूती देंगे।

उन्होंने कहा कि वैभव की उपलब्धियां और उनका संघर्ष युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

कम उम्र में बनाई खास पहचान

डॉ. अंसारी ने कहा कि कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और असाधारण प्रतिभा के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा कि वैभव का झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनना राज्य के लिए गर्व की बात होगी।

करोड़ों दिलों पर छोड़ी छाप

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भले ही उनकी टीम मैच जीतने में सफल नहीं रही हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव की लोकप्रियता का लाभ स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियानों को मिलेगा और राज्य के युवाओं में स्वास्थ्य तथा फिटनेस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.