Ranchi : शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। डोरंडा से राँची स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर कुसाई कॉलोनी के पास पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। राहगीरों की नजर जब पुल के नीचे पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
Also Read : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में चार वर्षीय बाघिन की संदिग्ध मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है, और उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत किसी अन्य कारण से हुई हो सकती है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने युवक को पहचानने की कोशिश की हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाना में सूचित करें।



