एसपी नौशाद आलम पहुंचे ईडी कार्यालय, पूछताछ शुरू

रांची । साहिबगंज एसपी नौशाद आलम मंगलवार को रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि एसपी नौशाद आलम से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरु कर दी है। इससे पहले 10 नवम्बर को समन कर बीते 22 नवम्बर को

Advertisement

रांची । साहिबगंज एसपी नौशाद आलम मंगलवार को रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि एसपी नौशाद आलम से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरु कर दी है।

इससे पहले 10 नवम्बर को समन कर बीते 22 नवम्बर को ईडी ने एसपी नौशाद आलम को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा था। लेकिन एसपी नौशाद आलम की ओर से ईडी को पत्र भेज कर उपस्थित होने के लिए दूसरी तारीख मांगी गई थी। इसके बाद ईडी ने 22 नवम्बर को ही नौशाद आलम को दूसरा समन भेजकर कर 28 नवम्बर को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। एसपी नौशाद आलम पर साहिबगंज में अवैध खनन के गवाह विजय हांसदा को भड़काने का आरोप है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.