दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला T20I में बनीं संयुक्त रूप से दूसरी सबसे सफल गेंदबाज़

New Delhi : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार को लंदन के द ओवल में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक नया कीर्तिमान रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में दीप्ति ने अपने करियर का 144वां विकेट

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला T20I में बनीं संयुक्त रूप से दूसरी सबसे सफल गेंदबाज़
Advertisement

New Delhi : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार को लंदन के द ओवल में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक नया कीर्तिमान रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में दीप्ति ने अपने करियर का 144वां विकेट लेते हुए महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली संयुक्त रूप से दूसरी गेंदबाज़ बन गईं।

Also Read : ईडी छापेमारी पर बोलीं अंबा प्रसाद – विपक्ष की साजिश, फिर भी खाली हाथ लौटी टीम

उन्होंने यह रिकॉर्ड पाकिस्तान की पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर निदा डार की बराबरी पर पहुंच कर बनाया। दोनों खिलाड़ियों के नाम अब 144 विकेट दर्ज हैं। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज़ मेगन शट के नाम है, जिनके नाम 151 विकेट हैं।

दीप्ति शर्मा पहले ही इस फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाली भारत की पहली महिला गेंदबाज़ बन चुकी हैं। अब राधा यादव भी इस विशिष्ट सूची में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने इंग्लैंड की स्टैंड-इन कप्तान टैमी ब्यूमोंट को आउट कर टी20 में अपने 100 विकेट पूरे किए।

27 वर्षीय दीप्ति ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट है, जो उन्होंने नवंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज किया था।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ों की सूची में अब दीप्ति का नाम और भी ऊपर आ चुका है, और ऐसा लग रहा है कि जल्द ही वह मेगन शट का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती हैं।

यह उपलब्धि न केवल दीप्ति शर्मा की निरंतरता और मेहनत को दर्शाती है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.